UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आराजी लाइन ब्लॉक में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर हुई बैठक*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रोहनिया (वाराणसी)।संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने हेतु आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में तथा जॉइंट बीडीओ सुरेंद्र सिंह यादव व एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह की उपस्थिति में सभी ग्राम प्रधानों तथा सचिवों का एक आवश्यक बैठक किया गया ।इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी आराजी लाइन डॉ नवीन सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक क्षेत्र के एनम तथा आशा बहनों की बैठक किया गया। बैठक के दौरान बताया गया कि आगामी 1 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक अभियान के तहत संचारी रोगों के रोकथाम के बारे में उपाय बताया गया। सभी सचिव तथा ग्राम प्रधानों को अपने-अपने गांव में सफाई कर्मी के माध्यम से साफ सफाई करना तथा एनम व आशा बहनों सहित स्वास्थ्य विभाग के लोगों को घर-घर जाकर खान पान तथा स्वच्छता पर ध्यान देते हुए दवा की सेवन डॉक्टरों की सलाह से करने तथा संचारी रोग से बचाव के उपाय बताने हेतु जानकारी दी गयी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News