UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वाधान में चला स्वच्छता अभियान*

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 वाराणसी महा शिवरात्रि के पावन महीने पर सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं 95बटालियन सी आर पी एफ द्वारा कमिश्नर वाराणसी के निर्देशन में एवं अनिल कुमार वृक्ष के मार्गदर्शन में गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड अंबेसेडर एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के अगुवाई में शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर से लेकर गंगा घाट तक स्वच्छता अभियान चलाकर पुजारियों मालियों तथा दर्शनार्थियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरुकता अभियान भी चलाया गया संस्था के अध्यक्ष पर्यावरण विद अनिल कुमार सिंह ने सभी को स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण एवं जलसंरक्षण तथा वोटर जागरुकता की शपथ दिलाकर एक रैली भी निकाली गई।

95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अभिषेक कुमार सिंह सहायक कमांडेंट तथा जवानों के साथ प्रवीण सिंह तथा सृजन सामाजिक विकास न्यास के कमलेश प्रधान एवं सुरेश पटेल जी पुजारी गिरी जी सुरेन्द्र पाठक अपने पूरी टीम के साथ स्वच्छता में भाग लिए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News