UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वाहन चोर मोनू उर्फ संदीप उपाध्याय गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी के धोखाधड़ी/चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में,अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान धारा 303(2), 317(4) भा0न्या0सं0 थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित शातिर अभियुक्त मोनू उर्फ संदीप उपाध्याय पुत्र नन्द लाल उपाध्याय निवासी एस-2/294 डी.-1 के. भोजूबीर सिकरौल थाना कैण्ट कमिश्ररेट वाराणसी को डी.एम. कम्पाउण्ड के पीछे वरूणा नदी के किनारे थाना कैण्ट जनपद वाराणसी गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में चोरी गयी हीरो एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गयी। उक्त गिरफ्तारी/बरादमगी के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News