UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी भर्ती परीक्षा-2023 में अपने स्थान पर दूसरे व्यक्ति को बैठाकर परीक्षा दिलाने वाले अभियुक्त अनुज प्रताप को थाना बड़ागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार* 

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की परीक्षा में दि0 17.02.2024 को फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अभ्यर्थी के स्थान पर अरुण कुमार पाण्डेय पुत्र गिरजाशंकर पाण्डेय, नि0 ग्राम बहादुरपुर कटका, अम्बेडकरनगर द्वारा परीक्षा देने के सम्बन्ध में थाना बड़ागांव पर मु0अ0स0-063/2024 धारा 417/420/467/468/471/120 बी भादवि व 6/10 परीक्षा अधिनियम बनाम 05 नफर पंजीकृत किया गया था । अभियुक्त अरूण कुमार पाण्डेय,अनंत कुमार व अशोक कुमार को दिनांक 17.02.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था । इसी क्रम में श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व आज दिनांक 09.04.2024 को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रिंग रोड हरहुआ गाजीपुर जाने वाली मार्ग से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनुज प्रताप पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र राम, नि0 ग्राम संवरा पाण्डेयपुर, थाना फेफना, जनपद बलिया उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है पूछताछ के दौरान अभियुक्त अनुज प्रताप उपरोक्त ने बताया की साहब उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा-2023 में मेरा परीक्षा केन्द्र प्यारी देवी इण्टर कालेज, अकेलवा, थाना लोहता वाराणसी में थी, जिसमें मैने अपने स्थान पर परीक्षा देने हेतु कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अरुण कुमार पाण्डेय को पैसा देकर बैठाया था। इस सबकी सेटिंग अशोक कुमार पुत्र दीपचन्द्र राम, नि0 सैदपुर, बरजो, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा 1 लाख रूपये में की गयी थी । थाना बड़ागांव अन्तर्गत परीक्षा केन्द्र सन्त अतुलनन्द स्कूल कोईराजपुर में गोविन्द नाम के लड़के की पुनः परीक्षा अरुण कुमार दे रहा था। जब अरुण कुमार पकड़ा गया तो उसके पास से मेरी बुकलेट आधार कार्ड आदि मिल गया जिससे मेरी भी पोल खुल गयी ।  

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* 1. अनुज प्रताप पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र राम, नि0 ग्राम संवरा पाण्डेयपुर, थाना फेफना, जनपद बलिया उम्र करीब 24 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग*-मु0अ0स0- 063/2024 धारा 417/420/467/468/471/120बी भादवि व 6 / 10 परीक्षा अधि0 थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः* उ0नि0 आशीष मिश्रा थानाध्यक्ष बड़ागांव, थाना बड़ागांव जनपद कमिश्नरेट वाराणसी ।उ0नि0 शिवानन्द सिसौदिया, चौकी प्रभारी हरहुआ, थाना बड़ागांव जनपद कमिश्नरेट वाराणसी ।हे0का0 रामबिलास यादव, थाना बड़ागांव जनपद कमिश्नरेट वाराणसी ।

                                                

   

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News