UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कठपुतली के माध्यम से छात्रों को संवैधानिक मूल्यों की दी जानकारी

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। देश में संविधान लागू हुए 74 वर्ष हो गए हैं,भारतीय संविधान की हीरक जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है,इस क्रम में सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट ने कठपुलती कलाकारों की टीम 'क्रिएटिव पपेट आर्ट्स ग्रुप' के संयुक्त तत्वावधान में एक अभिनव प्रयास कठपुतली के माध्यम से प्रारंभ कर केंद्रीय विद्यालय आयर व मुर्दहा के छात्रों को संवैधानिक मूल्य,मौलिक अधिकार,कर्तव्य और संविधान की उद्देशिका की जानकारी दी।जूनियर हाई स्कूल मुर्दहा बाजार में भी नाटक की प्रस्तुति संग पोस्टर प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी।क्रिएटिव पपेट आर्ट्स ग्रुप के निदेशक मिथिलेश दुबे ने बताया कि रोचक तरीके से संवैधानिक मूल्यों से बच्चों को परिचित कराने की कोशिश कर रहे हैं,जिससे बच्चे जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर हों। अगले एक साल में लगभग 100 विद्यालयों में ऐसी प्रस्तुतियाँ करेंगे।आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय व केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संगीता पाठक ने अवगत कराया कि बच्चों को अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति सचेत करने के लिए कठपुतली को माध्यम बनाया गया जिससे विलुप्त हो रही कठपुतली विधा का भी संरक्षण हो सके प्रशंसा की।प्रस्तुति में कठपुतली कलाकार मिथिलेश दुबे,सुजीत कुमार राजभर सहित शशि बाला,उषा यादव,अजय श्रीवास्तव,पीयूष कुमार मिश्र,आर आरसिन्हा सहित शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News