UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*स्वस्थ जीवन मे सफाई के लिए सबको इसे नियमित अपनाना जरूरी।*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।** खंड विकास कार्यालय बड़ागांव के प्रांगण मे स्थित सभागार में बुधवार को हार्पिक विश्व शौचालय महाविद्यालय एवं रैकिट इंडिया, जागरण के संयुक्त तत्वावधान में सफाई कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रशिक्षक कंपनी के डिस्ट्रिक्ट मोबलाइजर सुजित उपाध्याय ने साफ सफाई के तौर तरीकों से जुड़ी जानकारी के साथ संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने संस्था की सराहना करते हुए सफाई कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा की स्वच्छता ही सावधानी एवं बिमारियों से बचने का उपाय है।

बचाव घर एवं गांव की सफाई करके हम सभी प्रकार की बिमारियों से बच सकते हैं।प्रशिक्षण में फैसेलिटी मैनेजमेंट,वाटर सैनिटेशन और व्यवहार परिवर्तन के लिए मुख्य रूप से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में कुल 50 सफाई कर्मियों को प्रशिक्षित कर प्रमाण पत्र वितरित किया गया इस दौरान हार्पिक इंडिया के मोबलाइजर द्वय सुजीत उपाध्याय,विवेक शुक्ला, सहित ब्लाक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News