संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत चन्दीपट्टी गांव में आज शुक्रवार दो युवक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल से गुलाब तिवारी के घर पहुंचे। घर पर मौजूद गुलाब तिवारी से दोनों ने बताया कि हम लोग बनारस से आ रहे हैं। आपका 5 लाख का हेल्थ कार्ड और आवास बनना है। आपके घर की महिलाएं और जितने भी सदस्य हैं सभी लोगों का नाम बताएं और सभी को बुला दे। घर में मौजूद बहु प्रिया तिवारी और पिंकी तिवारी बाहर आ गयी।ठग दोनों को झांसे मे लेते हुए एक ठग घर के बाहर बैठकर पिंकी से फॉर्म भरने के लिए कहा तभी दूसरा घर के अंदर जाकर प्रिया से फॉर्म भरने को कहा। इस दौरान ठग ने प्रिया से गले में पहने चैन का नंबर बताने को कहा ,चैन का नंबर बताने के बाद और भी गहना हो तो सभी का नंबर बताने के लिए कहा। प्रिया सभी गहने लेकर आई और दिखाने लगी ।तभी गुलाब तिवारी घर के अंदर जाने लगे तो दूसरे ठग ने उनको बताया कि आपका हेल्थ कार्ड बनाना है आप इसी चौकी पर सो जाइए अभी एक मैडम आएंगी वह आपको चेक करेगी। आप घुमेगे तो कार्ड नही बन पायेगा आप बीमारी का बहाना बनाकर सो जाईए तभी आपका हेल्थ कार्ड बनेगा। गुलाब तिवारी बरामदे में मौजूद चौकी पर लेट गए। इसी दौरान दोनों प्रिया तिवारी के सभी गहने को इकट्ठा कर भाग निकले।जब तक दोनों कुछ कर पाती तब तक वह मोटरसाइकिल से हाइवे काजीसराय की ओर भाग निकले। प्रिया के पति विवेक तिवारी ने 112नंबर पर घटना की सूचना दिया। उसके बाद बड़ागांव पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। गुलाब तिवारी ने बताया कि छोटी बहू प्रिया तिवारी का 1अदद चैन 1अदद अंगूठी सोने की ठग लगभग 50 हजार रुपए तक का जेवर लेकर भाग निकले। परिवार के मुखिया के अनुसार दो लाख रुपये की ठगी हुई है।