संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मुर्दहा स्थित वरिष्ठ समाजसेवी रामबचन यादव के आवास पर सैकड़ो महिलाओं को साड़ी वितरित कर सम्मान किया गया।
वरिष्ठ समाज सेवी रामबचन यादव ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना सबसे बड़े पुण्य का काम है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें महिलाओं का हमेशा आदर करना चाहिए। वरिष्ठ समाजसेवी रामबचन यादव ने कहा अगर किसी महिलाओं के साथ अन्याय या अत्याचार होता है तो वह चुप नहीं बैठेंगे, महिलाओं के हक के लड़ाई में हमेशा साथ रहेंगे। अगर किसी महिला को कोई भी समस्या होती है तो वे सीधे मिलकर अवगत कराएं उसका समाधान करेंगे। इस तरह के महिला सम्मान के कार्यक्रम निरन्तर मेरी तरफ से किया जाता रहेगा।महिलाओं के आशीर्वाद से बड़े पुण्य की प्राप्ति होगी।