UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सेवानिवृत्त सैनिक व पत्रकारों को किया गया सम्मानित

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- सेना दिवस के अवसर पर सोमवार को गौर गांव स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम द्वारा सेवानिवृत्त सैनिक प्रदीप सिंह को डायरी-कैलेंडर, अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया।सैनिक के साथ ही एसवीएनएस महिला महाविद्यालय के प्रबंधक द्वारा मकर संक्रांति के पर्व पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र सिंह 'पिन्टू', त्रिपुरारी यादव, कन्हैयालाल, अभिषेक त्रिपाठी समेत अन्य को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर योगेश सिंह, डा.आशुतोष उपाध्याय, रामजी यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, अमृता सिंह, सपना, दिनेश गुप्ता, राकेश समेत अन्य उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News