UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री आर.एस गौतम के नेतृत्व में आगामी त्यौहार व शांति कानून व्यवस्था के दृष्टिगत काशी जोन के सम्पूर्ण क्षेत्र में सघन चेकिंग की गयी*

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- आज दिनांक 29.10.2023 को आगामी त्यौहार व शांति कानून व्यवस्था के दृष्टिगत श्री आर (एस) गौतम पुलिस उपायुक्त काशी- जोन कमिश्नरेट वाराणसी के नेतृत्व में काशी जोन के सम्पूर्ण क्षेत्र में अभियान चलाकर सभी मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में संवेदनशील / अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में, घाटों पर भीड़-भाड़ वाले स्थानों में, तिराहों / चौराहों पर धार्मिक स्थलों पर सर्राफा प्रतिष्ठानों / शापिंग मॉल के आस-पास आदि जगहों पर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन/ वस्तु आदि की सघन चेकिंग की गयी। चेकिंग के साथ-साथ पैदल गश्त भी किया गया । चेकिंग/ गश्त के दौरान जनता के व्यक्ति से संवाद स्थापित करते हुए "पुलिस मित्र" का संदेश दिया गया तथा आपसी सद्भाव / शांति एवं सौहार्द बनाये रखने हेतु अपील की गयी तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं अफवाहों के सम्बन्ध में भी लोगो को सचेत / जागरुक किया गया है। साथ ही पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा निम्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये-1. पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा गस्त के दौरान जनता के साथ संवाद एवं समन्वय स्थापित करते हुए जनता में मित्र पुलिस का संदेश भी दिया गया। जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाया जा सके तथा आम लोग अपनी जान-माल की सुरक्षा हेतु पुलिस से सहज रूप से बिना किसी भय अथवा डर के अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करा सकें तथा अपराधियों के बीच भय उत्पन्न हो एवं शांतिपूर्ण बातावरण स्थापित किया जा सके।2. पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा सर्व सम्बन्धित से अपील की गयी कि आप लोग अफवाहों से बचें, यदि कोई व्यक्ति चाहे वह किसी भी धर्म संप्रदाय का हो अफवाह फैलाते हो तो संबंधित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष एवं पुलिस के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर अवगत कराएं। यदि कोई व्यक्ति अफवाहों पर विचार कर किसी प्रकार का कोई अवांछनीय कृत्य करेगा तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।3. पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा सर्व सम्बन्धित को अवगत कराया गया कि सोशल मीडिया/ अन्य माध्यमों से नफरत व द्वेष फैलाने वाले अफवाहों से बचें तथा स्वयं भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार को कोई मैसेज न भेजे जिससे कानून व्यवस्था के प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होने पाये । सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News