संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*।बीडीओ हरहुआ दीनदयाल और ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने पीएम आवासो के लिए ग्राम पंचायत हरहुआ मे लाभार्थियो की पात्रता की जाँच की । इसके अतिरिक्त पूर्व के निर्माणाधीन आवासो का भी निरीक्षण किया।
बीडीओ हरहुआ ने कहा कि आवास विहीन पात्र परिवारो को आवास मुहैया कराना हमारी जिम्मेदारी है। ज्वाइंटबीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा कि लाभार्थियों को अपनी पात्रता के संबंध मे सही और प्रमाणिक जानकारी जाँच टीम के समक्ष रखनी चाहिए अन्यथा बाद मे अपात्र पाये जाने की स्थिति मे आवास की संपूर्ण धनराशि मय दंड ब्याज के वसूल की जाएगी। ग्राम प्रधान अनवर हाशमी तथा सेक्रेटरी गौरव विश्वकर्मा ने बीडीओ हरहुआ को पूरे ग्राम पंचायत मे चल कर चयनित लाभार्थियो की पात्रता की जाँच कराई। ग्राम प्रधान अनवर उर्फ अन्नू ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि ब्लाक का नाम भी हमारी ग्राम पंचायत के नाम से है परंतु यह ग्राम पंचायत ही सरकारी योजनाओ मे उपेक्षित रह गई है।
हरहुआ मे आवास का लक्ष्य बढ़ाया जाए। बीडीओ हरहुआ ने कहा कि अतिरिक्त पात्र परिवार मिलते है तो उन्हे प्रधानमंत्री आवास हेतु पात्रता सूची मे शामिल करने पर विचार किया जाएगा। जाँच के दौरान ग्राम पंचायत सचिव गौरव विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान अनवर हाशमी तथा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।