संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- कैंट रेलवे स्टेशन से 25 नवंबर 2024 को गुम हुए 11 वर्षीय नाबालिक बच्चे के संबंध में नाबालिक बच्चों की माता-पिता द्वारा 26 नवंबर 2024 को तहरीर थाना स्थानीय पर दर्ज कराया गया, जिसकी विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा द्वारा उप निरीक्षक विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल को सुपूर्द की गई।इस नाबालिग बच्चे की बरामगी हेतु थाना चौक द्वारा टीम गठित की गई जिसने आसपास के लोकल कैमरे तथा कमिश्नरेट वाराणसी में लगे कैमरे व कैण्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से उक्त नाबालिग बच्चे को चौक थाना की पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर सकुशल खोज निकाला गया। बच्चे को खोज निकालने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना चौक विमल कुमार मिश्रा, उ0नि0 विकल शाण्डिल्य, उ0नि0 आदित्य कुमार राय,प्र0उ0नि0 शुभम शर्मा आदि शामिल रहे।