UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना मिर्जामुराद पुलिस ने चोरी के मुकदमें से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभियुक्त राहुल कुमार को अवैध देशी तमंचा के साथ किया गिरफ्तार* 

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

                                          

       पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 06.06.2024 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर हरपुर चौराहा के पास से मु0अ0सं0 297/2022 धारा 457/380/411 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र स्व0 बबलू, नि0 ग्राम भडाव, थाना जंसा, वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तंमचा व कारतूस बरादम कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्त उपरोक्त ने बताया की साहब 2022 में साहिल उर्फ नन्थू व आकाश पटेल के साथ मिलकर कछवा रोड पर सोने की दुकान में चोरी कि थी ये उसी से बचे हुये पैसे है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानिय पर मु0अ0सं0 -297/2022 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत है । अभियुक्त साहिल उर्फ नन्थू व आकाश पटेल दिनांक 16.01.2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है ।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* राहुल कुमार पुत्र स्व0 बबलू, नि0 ग्राम भडाव, थाना जंसा, वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष ।बरामदगी का विवरण* 01 अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर 01 अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर, 720 नकद रुपये ।अपराधिक इतिहास-*मु0अ0सं0 122/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसीमु0अ0सं0 297/2022 धारा 457/380/411 भादवि थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः*1. उ0नि0 रोहित दूबे थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी।2. उ0नि0 मो0 साबिर थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी।3.उ0नि0 प्रशि0 अविनाश कुमार सिंह थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी।4. का0 रमेश यादव, थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी।

  

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News