UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शिवधाम बेलवाई में श्रीराम कथा का पंचम दिवस सम्पन्न स्वामी सुधीरानंद जी ने दी जीवन साधना की प्रेरणा कहा मोबाइल ने विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत गृहस्थ बना दिया अध्ययनशील बनें तभी होगा जीवन सफल

Updated on: 17 April, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह 

जौनपुर शाहगंज। श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर, शिवधाम बेलवाई के पावन प्रांगण में देवदीप मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही संगीतमयी सप्त दिवसीय श्रीराम कथा का पंचम दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कथा का शुभारंभ कादीपुर के जिला प्रचारक बृजेश जी, डॉ० आर.पी. सिंह एवं डॉ० अमित सिंह ने सपरिवार व्यास पूजन कर किया काशी से पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक स्वामी सुधीरानंद जी महाराज ने बाललीला प्रसंग का भावपूर्ण रसपान कराते हुए विद्यार्थियों के जीवन में श्रीराम कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल ने विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत गृहस्थ बना दिया है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास रुक गया है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे ब्रह्ममुहूर्त में उठकर योग-व्यायाम करें, अध्ययनशील रहें और मोबाइल का प्रयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए करें कथा के संयोजक दिलीप मोदनवाल ने बताया कि श्रीराम कथा का विश्राम 4 नवम्बर को कथा के संरक्षक डॉ० वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भइया’ की उपस्थिति में होगा। इस दौरान डॉ० ऋषिमुनि गुप्ता, विकास अग्रहरि, अशोक गिरी, अभय सिंह, उदय नारायण, संतराम यादव सिंह, मनोज द्विवेदी, रत्नेश पांडेय, बंदना गिरी समेत क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा में छोटे बच्चों ने रामधुन और भजन प्रस्तुति से भक्तिमय माहौल बना दिया कथा में उपस्थित बाल भक्तों संग आशीर्वचन देते स्वामी सुधीरानंद जी महाराज।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News