UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*काशी में पुलिस कमिश्नर एवं जिलाधिकारी ने भक्तों पर की पुष्प वर्षा*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

      वाराणसी। श्रावण मास के दौरान काशी आ रहे शिव भक्तों पर आज बुधवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। पुष्प वर्षा से आह्लादित शिव भक्तों ने हर हर महादेव का गगनभेदी उद्घोष किया। हेलीकॉप्टर ने पुलिस लाइन से उड़ान भरी, जिसमें पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सवार रहे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं उसके आसपास तथा कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर एवं उसके आसपास शिव भक्तों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई। उधर मार्कण्डेय महादेव समिति द्वारा भक्तों को शुद्ध प्रिया जल का वितरण किया गया इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने बताया कि आने वाले भक्तों को जलाभिषेक के  उपरांत पानी पीने की व्यवस्था की गई है

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News