संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- दीवानी व कलेक्ट्री कचहरी परिसर के अधिवक्ताओं ने अयोध्या में राम मंदिर में हुई दान व चढ़ावा चोरी करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई करने हेतु गुरुवार को सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेघ डा. अतुल रंजन त्रिपाठी व अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रोटोकॉल प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा मर्यादा और गरिमा के पर्याय मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जन्म भूमि राम मंदिर अयोध्या में सनातनी हिंदुओं द्वारा अगाध आस्था व भक्ति से समर्पित चढ़ावा व दान की रकम को आक्रांताओं की तर्ज पर लूटने व चोरी करने का राक्षसी और पैशाचिक कृत्य करने के आपराधिक कारनामे के पारदर्शी और निष्पक्ष खुलासे हेतु मंदिर के समस्त ट्रस्टी, अधिकारियों, कर्मचारियों व पुजारियों की ब्रेन मैपिंग व नार्को टेस्ट कराने आदि की मांग किये जाने हेतु सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डा.अतुल अंजान त्रिपाठी व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री व अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश चन्द्र त्रिपाठी के साथ संजीवन यादव एडवोकेट,अशोक कुमार तिवारी एडवोकेट,अभय सिंह एडवोकेट समेत दर्जनों अधिवक्ता शामिल रहे।