संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वरूणा नदी के तटीय क्षेत्रों में जंगली सुअरों का बढ़ता आतंक।
*रामेश्वर*। रामेश्वर तीर्थ धाम में बहने वाली नदी वरूणा के किनारे इन दिनों जंगली सुअरों का आतंक बढ़ने से ग्रामीण भयभीत हैं। वहीं गुरुवार को खेत मे व नदी की ओर जा रहे दो लोगों पर जानलेवा हमला बोल दिया जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गए।
आज दोपहर में वरूणा नदी किनारे रामेश्वर श्मशान घाट के पास जंगली सुअर दिखाई दिया खेत मे काम कर रहे रसूलपुर के चंद्रबली यादव और परसीपुर के विशाल कुमार पर हमला कर दिया।आवाज लगाने पर ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने लाठी और डंडे से प्रहार कर लगभग तीन घंटे बाद मार गिराया।वही घायल लोगो ने अपना प्राथमिक उपचार निजी अस्पताल में कराया।।वही ग्रामीणों ने बताया जंगली जानवरों से हम सभी को अपने खेती नुकसानी व पालतू जानवरों के घायल होने का भय बना रहता है।