संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी अरूण कुमार सिंह ने शनिवार को दी वाराणसी होलसेल सेंट्रल कोआपरेटिव कंज्यूमर स्टोर के सचिव पद का कार्यभार संभाल लिया।
शनिवार को चेयरमैन आदित्यनारायण परमार की उपस्थिति मे निवर्तमान सचिव अवधेश सिंह एडीसीओ ने नवागत सचिव को पद का चार्ज सौंपा।
उल्लेखनीय है कि अवधेश कुमार सिंह का स्थानांतरण जनपद सोनभद्र हो जाने के कारण संयुक्त आयुक्तएवं संयुक्त निबंधक सोमी सिंह द्वारा एडीओ सेवापुरी अरूण कुमार सिंह को नया सचिव नियुक्त किया गया।
चार्ज हस्तांतरण के बाद अरूण कुमार सिंह को चेयरमैन आदित्यनारायण परमार, आंकिक राजेशदत्त चौबे, बेचू पाठक, रमेश मिश्र व अर्चना इत्यादि ने बधाई और शुभकामनाएँ दीं।