UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी के कृत्य के विरुद्ध खोला मोर्चा, किया जोरदार प्रदर्शन 

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल एवं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता सिंह के नेतृत्व में बुधवार को भारी संख्या में भाजपा की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस एवं राहुल गांधी के विरुद्ध नारे लगाते हुए जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के हाथों में " राहुल गांधी शर्म करो, कांग्रेस व राहुल गांधी गद्दार है। देश का अपमान,अब नहीं सहेगा हिन्दुस्तान।आदि नारे लिखे तख्तियां थीं हुई थीं। जिला मुख्यालय पर महिलाओं का प्रदर्शन शान्ति पूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया ने कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान देश की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले कांग्रेस ने जिस तरह का घृणित कृत्य किया है वह पूरे देश के लिए एक शर्मनाक घटना थी। हम सभी महिलाएं देश के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को कभी भी माफ नहीं करेंगे। देश के मुद्दे पर सारा भारत मोदी जी के साथ खड़ा है व रहेगा। महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल ने कहा कि आज महिलाएं जागरूक हैं, और किसी भी कीमत पर राष्ट्र के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगी। इस विरोध प्रदर्शन में काशी की क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया, महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल, जिला अध्यक्ष विनीता सिंह, महानगर कोषाध्यक्ष डा. रचना अग्रवाल, महामंत्री साधना सिंह, प्रज्ञा पाण्डेय, किरन मिश्रा, कांति कन्नौजिया, चंद्रकला विश्वकर्मा, गौरी यादव, सीमा यादव, माधुरी गुप्ता, ममता पटेल, अनीशा शाही, मुमताज बानो, अमृता श्रीवास्तव, शिखा, रेखा सोनी, सरिता, सुमन, तरुणा सहित भारी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। अन्त में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में राष्ट्र सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया और आवाहन किया कि आइए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए राष्ट्र की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करें

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News