संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 36वीं वाहिनी पीएसी के गेट नंबर 04 अतिथि द्वार से अतिथि गृह के मार्ग,अतिथि पथ,आनन्द पथ एवं सन्तरी पोस्ट तथा नवनिर्मित आधुनिक गैस गोदाम का शुक्रवार को पीएसी के अपर पुलिस महानिदेशक (आईपीएस) सुजीत पाण्डेय द्वारा वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सेनानायक डॉक्टर अनिल कुमार पाण्डेय( आईपीएस),राजेश कुमार सहायक सेना नायक,कैलाश नाथ यादव शिविर पाल समेत वाहिनी के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।सेनानायक के वाहिनी में आगमन पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा विशिष्ट गार्डों द्वारा सलामी भी दी गई। इस मौके पर एडीजी सुजीत पाण्डेय ने अपने संबोधन में समस्त कर्मियों को आशिर्वचन दिए। तत्पश्चात नवनिर्मित आधुनिक गैस गोदाम का लोकार्पण एडीजी की प्रेरणा से सेनानायक डा.अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के बैण्ड टीम द्वारा देशभक्ति पर आधारित सुंदर मधुर वादन प्रस्तुत किया गया। सेनानायक द्वारा वाहिनी बैण्ड टीम की जमकर तारीफ की गई। इस समस्त कार्यक्रम में वाहिनी के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।