संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के कुशल निर्देशन में थाना लक्सा टीम द्वारा दिनांक 05.11.2023 को मोबाइल चोरी के सम्बन्ध में पंजीकृत एफ(0) आई (0आर0 के सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त सुनील यादव उर्फ गोलू पुत्र बाले सरदार निवासी D48/238 मिसिर पोखरा, थाना लक्सा वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष को राजा की बगिया आशियाना अपार्टमेंट के पास करीब 14.20 बजे गिरफ्तार किया गया तथा उसके जामा तलाशी से VIVO मोबाइल फोन (मुल्य करीब 20 हजार) बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिये गये आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री आशीष कुमार पटेल,चौकी प्रभारी औरंगाबाद,का0 विकास कुमार,का0 शनी यादव,का0 अविनाश वर्मा, थाना लक्सा, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।