संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विवेक राय
वाराणसी :- सनबीम कॉलेज फॉर वीमेन, भगवानपुर के कैंपस में 7 दिसम्बर गुरुवार कों एक सम्मान सामरोह का किया गया आयोजन जिसमे महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी द्वारा उन छात्राओं का प्रतिभा सम्मान एवं प्रोत्साहन किया गया जिन्होंने सत्र 2022-23 में पुरे विश्वविद्यालय की शीर्ष दस की वरीयता सूची में अपना नाम दर्ज कराया है इन सभी छात्राओं को 11 दिसंबर 2023 को होने वाले काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा स्नातक की उपाधि एवं गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जायेगा | इस समारोह के दौरान सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ दीपक मधोक एवं निदेशिका डॉ.भारती मधोक ने सभी छात्राओं को बधाई तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी | सहायक निदेशिका प्रतिमा गुप्ता ने अपने सम्बोधन छात्राओं को अकादमिक शिक्षा में आगे बढ़ने और उपलब्धि प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया |
खुशी गुप्ता ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडेल अपने नाम किया ,अनन्या सिंह तीसरा स्थान, दीक्षा श्रीवास्तव चौथा स्थान, ईशा खुराना पांचवा स्थान, प्रियांशि श्रीवास्तव सातवां स्थान, अमीशा वर्मा नौवा स्थान हासिल किया | एम. काम मे जानहव्वी सिंह ने भी पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया |
कार्यक्रम के दौरान संदीप मुखर्जी सी.ओ.ओ.सनबीम ग्रूप, कॉलेज की प्रशासिका कीर्ति श्रीवास्तव, प्राचार्या डा. विभा श्रीवास्तव तथा उपाचार्य डा.सौरभ सेन, सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित थे ||