UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वाराणसी से दिल्ली जा रही इंडिगो विमान में बम होने की सूचना

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 *बाबतपुर* -वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जा रही इंडिगो की विमान उड़ान संख्या 6E 2232 में बम होने की सूचना मिली |प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 4:27 बजे वाराणसी से दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी और इस विमान क़ो आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली पर इसे शाम 6:40 पर पहुंचना था लेकिन बम की सूचना होने पर जाँच प्रक्रिया होने से यह विमान अपने निर्धारित समय से 40 मिनट विलम्ब से पहुंची |विमान एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उसे खाली जगह ले जाया गया वहाँ यात्रियों क़ो सुरक्षित बाहर निकाल कर विमान की तलाशी सीआईएसएफ, पुलिस और सुरक्षा एजेंसीयो नें लिया |जाँच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला |

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News