विकास सिंह की खास रिपोर्ट
*मिर्जामुराद।* क्षेत्र के बिहड़ा गांव एक ढाबे के सामने हाईवे पर रविवार की तड़के बाइक के सामने अचानक पशु आ जाने के कारण बाइक सवार कांवरियां प्रयागराज जिले के नैनी थानांतर्गत महेरवा डंडी गांव निवासी विशाल पटेल उम्र (22) वर्ष व उसका साथी कौशांबी जिले के पिपरी थानांतर्गत भगदुमपुर गांव निवासी आकाश पटेल उम्र (21) वर्ष घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसआई प्रिंस तिवारी ने घायल दोनों कांवरियों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।