संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी राष्ट्रीय सूचना का अधिकार(आजाद मिशन एसोसिएशन) अटैक ऑन करप्शन ने 2005 में आम जनता के लिए जो कानून पारित है उसी की स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शर्मा ने आरटीआई कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए कहा की आरटीआई कानून से ही लग पायेगा भ्रष्टाचार पर लगाम भ्रष्टाचार को रोकने में काफी हद तक कारगार साबित हुआ हैं आरटीआई कानून19 वर्ष पहले आज ही के दिन 2005 में यह कानून लागू हुआ आज इस कानून का स्थापना दिवस मनाया जा रहा हैं विगत 19 वर्षों में यह कानून सरकारी दफ्तरों में हुए गड़बड़ घोटालों को बाहर लाने में सफल हुआ हैं। यह देश का पहला कानून हैं जिसमें अधिकारियों पर दण्ड के प्राविधान के साथ-साथ जुर्माना लगाने का प्राविधान रखा गया। इसके अंतर्गत कोई भी भारत का नागरिक किसी भी सरकारी विभाग से कोई भी जानकारी ले सकता हैं, बस शर्ते वे जानकारी तथ्यों पर आधारित हों, साथियों परन्तु दुर्भाग्य का विषय हैं कि अधिकारी सूचना देना नहीं चाहते सूचना माँगने वाले को भ्रष्ट अधिकारी एवम् उनके गुर्गे चमकातें हैं, और उन पर जानलेवा हमला करते हैं कुछ सूचना आयोग भी गंभीरतापूर्वक अपने दायित्व नहीं निभा रहे हैं और वे मोटे वेतन लेकर के खानापूर्ति कर रहे हैं, ऐसे में साथियो हमे एकजुट रहकर निरंतर कार्य करने की आवश्यकता हैं चूँकि कागज चुप नहीं बैठता हैं कागज चलता हैं तो काम होते हैं। चलाइये तो सही, हिम्मत रखिए हम हर कदम पर आपके साथ हैं।यदि हम संवैधानिक व्यवस्था को सहन करने की हिम्मत रखते हैं, तो संवैधानिक व्यवस्था के तहत तबाह करने का हौसला भी रखते हैं।राष्ट्रीय कार्यकारणी विपिन त्यागी गाजियाबाद ,एडवाकेट अनुज कुमार औरम्या उत्तर प्रदेश , फरहम अली उत्तराखण्ड , चन्द्रवेदिका सेन छत्तीसगड़, राम सिंह राजस्थान, रणधीर प्रसाद झारखण्ड, प्रवीण कुमार बिहार, देवेन्द्र कोहरी मध्य प्रदेश ,जयपाल मध्य प्रदेश, जय प्रकाश दुबे महाराष्ट्र, प्रवीण कुमार दिल्ली, सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल हरियाणा, ललित सिंह उत्तराखण्ड, सत्यपाल सिंह उत्तर प्रदेश, सन्दीप मोर्य उत्तर प्रदेश ,रमन जयपुर, शिव कुमार चित्रकूट इत्यादि लोग मौजूद रहे।