UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

छात्र संसद चुनाव में अनन्या चौबे बनीं प्रधानमंत्री

Updated on: 21 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर गौराबादशाहपुर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्र संसद के प्रधानमंत्री पद के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रधानमंत्री पद के लिए कुल छह प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की थी, जिसमें विद्यालय के 180 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गणना के दौरान तीन मत अवैध पाए गए। चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही विद्यालय परिसर उत्साह से भर गया। कक्षा एकादश की छात्रा अनन्या चौबे ने सर्वाधिक 81 मत प्राप्त कर प्रधानमंत्री पद पर शानदार जीत दर्ज की। वहीं कड़े मुकाबले में शाश्वत अग्रहरि को 32 और श्रेया मोदनवाल को 31 मत प्राप्त हुए, जिसके आधार पर दोनों को उप-प्रधानमंत्री चुना गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री व उप-प्रधानमंत्री को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी दो दिनों के भीतर अपने मंत्रिमंडल का गठन कर विद्यालय की व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम के अंत में छात्र संसद प्रमुख अजीत ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News