UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य हेतु डीडीयू मंडल को संसदीय समिति से मिला प्रशस्ति पत्र।

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अलीम हाशमी की रिपोर्ट 

 

चन्दौली/डीडीयू,संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय,पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल की निरीक्षण बैठक वाराणसी में संपन्न हुई। समिति की अध्यक्षा माननीया प्रो.रीता बहुगुणा जोशी के साथ माननीय सांसद मनोज तिवारी सहित अन्य सदस्यगण इस निरीक्षण बैठक में शामिल रहे।

 

इस अवसर पर समिति द्वारा डीडीयू मंडल में राजभाषा की प्रगति की समीक्षा की गई और संतोष प्रकट किया गया। फलस्वरुप समिति की अध्यक्षा माननीया प्रो.रीता बहुगुणा जोशी द्वारा राजेश गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, डीडीयू मंडल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह मंडल के लिए हर्ष का विषय है। 

 

निरीक्षण बैठक में डीडीयू मंडल के अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुरजीत सिंह, राजभाषा अधिकारी सह सहायक कार्मिक अधिकारी मनोज पासवान उपस्थित रहे। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय,हाजीपुर से राजभाषा विभाग से अनिल शर्मा, राज किशोर सिंह एवं अशोक चौधरी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News