UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सर्प दंश से युवती की मौत

Updated on: 21 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता जावेद खान 

खुटहन (जौनपुर)रुस्तमपुर गांव में रविवार की रात सर्प दंश से एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजा दिया है।गांव में चोरों की दहशत को लेकर संजय शर्मा और उनके परिवार के लोग आधी रात तक घर के बाहर बैठ रतजगा कर रहे थे। साथ में उनकी 21 वर्षीय पुत्री ज्योती भी जग रही थी। कुछ देर बाद ज्योती सोने के लिए घर में जाने लगी। मुख्य दरवाजे के ऊपर रखें छप्पर से कोई सामान ढूंढ रही थी कि उसमें बैठा सांप उसके हाथ में दंश मार लपेट लिया। उसके चिल्लाने पर परिवार के लोग जुट गए। सर्प अंधेरे में भाग गया। बेहोशी की हालत में उसे जड़ी बूटी का उपचार कराने मिरसादपुर बदलापुर लाया गया। जहां सुधार न होने पर उसे जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News