संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी:- सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर की कक्षा 12वीं की छात्रा व उदीयमान गायिका विदुषी वर्मा को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ,लखनऊ (संस्कृति विभाग,उ.प्र.) द्वारा पिछले माह आयोजित प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता (किशोर वर्ग ) ठुमरी गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर अकादमी द्वारा संत गाडगे प्रेक्षागृह में आयोजित उल्लास उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति डॉ.मांडवी सिंह व संगीत नाटक अकादमी के निदेशक डॉ.शोभित नाहर ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया | विदुषी ने अपने उपलब्धि का श्रेय अपने माता- पिता गुरु पंडित देवाशीष दे,डॉ. सुकल्पा मुखर्जी एवं डॉ.रागिनी सरना को दिया | विदित हो कि विदुषी जौनपुर जिले के त्रिलोचन महादेव बाजार की निवासी है ||