UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भटौली कम्पोजिट विद्यालय के 149 बच्चों को नहीं मिला एमडीएम

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

हरहुआ,वाराणसी। स्थानीय विकासखंड के भटौली गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में अक्षय पात्र योजना के तहत बुधवार को 149 बच्चों को एमडीएम नहीं मिला। एमडीएम न मिलने के चलते बच्चे भूखे रह गए,मामले में प्रधानाध्यापक द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी से लिखित शिकायत की गई है।प्रधानाध्यापक गुलाब द्वारा बताया गया कि कंपोजिट विद्यालय में टोटल 412 बच्चे नामांकित हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को विद्यालय में 309 बच्चे उपस्थित हुए थे। अक्षय पात्र योजना द्वारा बुधवार को केवल 160 बच्चों का एमडीएम पहुंचाया गया। ऐसे में बचे हुए बच्चे भूखे रह गए। उन्होंने यह भी कहा कि एमडीएम पहुंचने वाले कर्मचारी प्रधानाध्यापक से कभी भी बच्चों की संख्या और अन्य जानकारी नहीं लेते हैं, आए दिन मनमाने तरीके से एमडीएम की सप्लाई की जा रही है।खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुआ अमित दुबे ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने लिखित सूचना दी है उसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News