UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जय श्री कृष्णा फाउंडेशन का 16वां स्थापना दिवस: 3 से 5 जुलाई तक सजेगा 'पंचामृत उत्सव',समापन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री होंगी मुख्य अतिथि

Updated on: 01 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। सामाजिक सेवा,संस्कृति,आध्यात्मिकता और जनकल्याण के लिए समर्पित जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (जेएसके) अपने 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर 3 से 5 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय भव्य 'पंचामृत उत्सव' का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन में सेवा,संस्कार,समर्पण,सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। उत्सव का भव्य समापन 5 जुलाई को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में होगा, जहां बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। इस संबंध में फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल एवं पंचामृत उत्सव संयोजक मंडल ने महमूरगंज स्थित एजीआर ऑटोमोबाइल शोरूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा 3 जुलाई (प्रथम दिवस – सेवा एवं शंखनाद)हिंदू सेवा सदन हॉस्पिटल,बांसफाटक में वाटर कूलर का लोकार्पण। एसडीवी इंग्लिश स्कूल,नाटीइमली में 'यंग इंडिया' कार्यक्रम,विषय – 'रिश्ते ही पूंजी हैं'।त्रिदेव मंदिर,दुर्गाकुंड में दिव्य माँ लक्ष्मी पूजन,4 जुलाई (द्वितीय दिवस – सेवा एवं संगम)दशाश्वमेध घाट पर खिचड़ी वितरण। माँ शीतला श्रृंगार,माँ गंगा दुग्धाभिषेक एवं चुनरी मनोरथ।शाम को 'कॉफी विद जेएसके' के माध्यम से वैचारिक संगोष्ठी,5 जुलाई (तृतीय दिवस – भक्ति एवं भव्यता)श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 251 जोड़ों द्वारा रुद्राभिषेक।शाम 5 बजे बीएचयू स्वतंत्रता भवन में भव्य समापन समारोह,जिसमें 'संगीतमय शाम सुपरस्टार भाग्यश्री के नाम',अवॉर्ड शो,आईबीएफ मीट,नए सदस्यों का शपथ ग्रहण,फाउंडेशन के समाचार पत्र का विमोचन,फैशन शो एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा कि 16 वर्षों की सेवा यात्रा को इस बार 'पंचामृत उत्सव' के रूप में विशेष रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग एक हजार सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनेंगे। पंचामृत उत्सव मुख्य समिति के रमेश सेठ,डॉ. वीरेंद्र केसरी,दिव्या राकेश अग्रवाल,सीमा श्रीवास्तव एवं मुन्ना चौरसिया ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। पत्रकार वार्ता में अरविंद जैन,प्रदीप मल्होत्रा,विनय गिरी,प्रदीप कुमार उपाध्याय,शुभो घोष,राकेश राजपूत,पूजा गुप्ता,आकांक्षा मिश्रा,धर्मेंद्र दुबे,हरे कृष्ण कक्कड़,राजेंद्र जायसवाल,करिश्मा तिवारी,मोनीशा केसरी,युक्ति गुप्ता,अनिल जायसवाल,गौरव राठी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News