UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में हड़ताल पर जाने हेतु कर्मचारी शिक्षक भरेंगे सहमति पत्र ||

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी :- पुरानी पेंशन बहाली हेतु हड़ताल पर जाने के लिए पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच (एनजेसीए) के अंतर्गत सहमति पत्र भरवाने के लिए समस्त विभागों के कर्मचारियों शिक्षकों की बैठक कोषागार कार्यालय के समक्ष आहूत की गई | बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 नवम्बर को कोषागार कार्यालय व 22 नवम्बर को सिंचाई विभाग में सभी विभागों के कर्मचारियों व सभी ब्लाक व तहसील स्तर पर पूर्व में भरे हुए सभी सहमति पत्र भी जमा किए जायेंगे जो प्रदेश स्तर पर प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश को प्राप्त कराए जाएंगे जहां प्रदेश स्तर के सभी विभागो के सहमत पत्र भरे जाने के आधार पर केंद्रीय कर्मचारी, रेलवे के साथ बैठक कर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया जाएगा |

 

आज की बैठक मे उक्त जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव व जिला मंत्री श्यामराज यादव ने सभी संगठनों के पदाधिकारियों से अपील की है की सहमति पत्र समय अंतर्गत भरवाने के उपरांत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें जिससे बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को सुरक्षित किया जा सके |

 

बैठक में दीपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (मण्डल अध्यक्ष) सुरेन्द्र पाण्डेय (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सुधांशु सिंह (सम्प्रेक्षक), दिनेश सिंह, हरेंद्र यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, मनीष सिंह, अतुल सिंह, अजीत,आदि शिक्षक कर्मचारियों द्वारा शत प्रतिशत हड़ताल में जाने का सहमति पत्र जमा करने का आश्वासन दिया गया ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News