UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

योगी जी के राज में सन्तों का उमरहा मे हो रहा उत्पीड़न,दी जा रही जान से मारने की धमकी

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --ग्राम समाज उमरहा मे उमरहा निवासी बाबा बुझारत राजभर पुत्र स्व. श्यामदेव राजभर ग्राम समाज की आराजी नम्बर 1076 की नौ बीघा 11 बिस्वा जमीन पर पिछले चालीस-पचास वर्षों से मन्दिर व कुटिया बनाकर लगभग चार हजार वृक्ष लगाकर गौ सेवा व तालाब में मछली पालन का कार्य करते चले आ रहे हैं। बाबा बुझारत का आरोप है कि इधर एक मार्च 2026 से वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी प्रोजेक्ट स्थापित होने का हवाला देकर बिना फारेस्ट विभाग के परमीशन के हजारों वृक्षों को काटकर, तालाब को पाटते हुए साधु की कुटिया व मन्दिर को उजाड़ा जा रहा है।जबकि जिस आराजी नम्बर 1076 पर वृक्ष ,तालाब व कुटिया स्थित है उसपर एसडीएम सदर के न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इसके बावजूद क्षेत्रीय उमरहा प्रधान द्वारा निरन्तर बिना फारेस्ट विभाग के परमीशन के हजारों वृक्षों का कटान किया जा रहा है।बाबा बुझारत के अनुसार उमरहा ग्राम समाज में कुल सात तालाब लेखपाल के रिकॉर्ड में दर्शाया गया है। जिसमें आधे से ज्यादे तालाब पर प्रधान की मिली भगत से मकान बनवा‌ दिया गया है।जिसमें प्रधान द्वारा अच्छा-खासा लाभ कमाया गया है।जगह जगह गुहार लगाने पर जब कोई प्रशासनिक कार्यवाही नहीं हुई तब बाबा बुझारत द्वारा वृक्ष कटान की शिकायत मीडिया के सहयोग से डीएफओ वाराणसी को फोटो व वीडियो फुटेज भेजकर सूचित किया गया तो 11 मार्च को मौके पर डीएफओ पहुंची तो सारे कटानकर्मी फरार हो गए और वृक्षों का कटाई रोका गया।पिछले दिनों सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में सीडीओ ने प्रधान व लेखपालों को निर्देशित किया गया था कि जो भी प्रोजेक्ट स्थापित किया जाय उसे खाली तालाब की आराजी पर ही व्यवस्थित किया जाय। पर वही प्रधान द्वारा लेखपाल से जमीन वृक्षमुक्त खाली दिखाकर वृक्षों से भरे आराजी नम्बर 1076 पर कटाई शुरू करवा दिया गया जबकि उक्त आराजी नम्बर पर करीब तीन चार हजार वृक्ष बाबा के द्वारा लगाया गया है,और तालाब है। ग्राम प्रधान के सहयोग में क्षेत्रीय महिला लेखपाल की भी अहम भूमिका दिखी उसने भी जमीन को खाली बताया और उक्त आराजी नम्बर 1076 पर चल रहे मुकदमे का हवाला दिया।आज भी वृक्ष की कटाई जारी है। वृक्ष कटान की डीएफओ से शिकायत करने पर आक्रोशित प्रधान व उसके सहयोगियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गयी जिससे डरे सहमे हुए बाबा बुझारत द्वारा पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई और एसडीएम सदर न्यायालय में चल रहे मुकदमे के दृष्टिगत,बिना परमीशन के हो रहे वृक्ष कटान को रोकते हुए यथावत स्थिति रखते हुए ग्राम प्रधान के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने की मांग किया गया।जहां पुलिस आयुक्त द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News