UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लैपटॉप का सदुपयोग छात्र -छात्राये शिक्षा क्षेत्र में कर समाज को मजबूत दिशा देने का कार्य करें

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। शिक्षा क्षेत्र में दिन प्रतिदिन हो रहे तकनीकी, प्रौद्योगिकी ईजाद ने कम समय मे अधिक ज्ञान विज्ञान के अवसर मुहैया कराकर एक क्रांतिकारी अवसर बढ़ाया है।ऐसे में आज लैपटॉप का प्रयोग शैक्षिक क्षेत्र में छात्र-छात्राएं करके स्वयं विकास के साथ समाज को मजबूत दिशा देने का कार्य करें।हरहुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत गुरवट में स्थित सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय में टेबलेट वितरण समारोह के आयोजन अवसर पर पूर्व महामंत्री यू0पी0 कालेज, पूर्व प्रधान व संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर द्वारा किया गया। ग्राम प्रधान गुरवट ओमप्रकाश प्रजापति,पूर्व प्रधान जमुनीपुर स्वतंत्र कुमार पाठक ने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण किया और छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।महाविद्यालय के प्राचार्य,उपप्राचार्य,गुरुजन और गणमान्य लोगों सहित छात्र -छात्राओं की उपस्थिति रही ।लैपटॉप पाने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल दिखा वहीँ एक दूसरे को आपस मे बधाई दी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News