संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* क्षेत्र के बेनीपुर गांव स्थित पकड़ी के पास बुधवार को बुनकर उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग द्वारा कैंप लगाया गया।कैंप का आयोजन अधिशासी अभियंता विधुत वितरण खण्ड द्वितीय बरूईपुर के निर्देशन में किया गया।कैंप के सफल संपादन हेतु उपखंड अधिकारी राजेश यादव, अवर अभियंता दीपू कुमार, कार्यालय सहायक श्याम सुंदर, तेज प्रकाश व दीपक कुमार समेत अन्य लाइन स्टाफ उपस्थित रहे।इस दौरान कैंप में 150 लोगो ने बुनकर का बिल बनवाया वही सात लाख का राजस्व वसूली हुई।वही कैंप में बुनकर उपभोक्ताओं को बिल जमा करने हेतु प्रचार प्रसार के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया।