विनोद यति की खास रिपोर्ट
*6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दो अदद देशी पिस्टल, चार अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, एक अदद लूटी हुई क्षतिग्रस्त मोटर साइकिल | उसके पार्टस, एक अदद लूटा हुआ मोबाइल फोन व लूट का 5200/- रुपया बरामद*
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना क्षेत्र शिवपुर व थाना क्षेत्र चोलापुर में विगत कुछ दिनों में हुई लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु गठित क्राइम ब्रान्च कमिश्नरेट वाराणसी, थाना शिवपुर व थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा सर्विलास, सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सहायता से मु0अ0सं0 0231/2023 धारा 307/394 भादवि थाना शिवपुर वाराणसी व मु०अ०स० 243/2023 धारा 394 भादवि थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. विकास सिंह उर्फ भोलू पुत्र रमेश सिंह निवासी चौकिया नई बाजार थाना केराकत जनपद जौनपुर, 2. आकाश राजभर पुत्र रतन राजभर निवासी बेलहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर, 3. योगेश सिंह उर्फ गोलू पुत्र शरद कुमार सिंह निवासी बेड़हा थाना केराकत जनपद जौनपुर, 4. किशन सरोज पुत्र रामचन्द्र सरोज निवासी ग्राम सैदपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर, 5. विनय सरोज पुत्र दीनानाथ सरोज निवासी बहरीपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर, 6. अमित उपाध्याय पुत्र जटाशंकर उपाध्याय निवासी ग्राम चितौरा थाना फूलपुर वाराणसी को दिनांक 06.06.2023 को समय 23.10 बजे हरिहरपुर रिंग रोड थाना शिवपूर कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण के कब्जे व निशानदेही पर 02 अदद देशी पिस्टल व 04 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाईकिल, एक अदद लूटी हुई छतिग्रस्त मोटर साइकिल एवं उसके पार्टस, एक अदद लूटा हुआ मोबाइल फोन, लूट का 5200/- रुपये नकद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शिवपुर व थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ करने पर योगेश सिंह उर्फ गोलू एवं आकाश राजभर व विकास ने बताया कि हम लोगों का एक संगठित गैंग हैं जिसमें हमारे साथ अमित उपाध्याय पुत्र जटाशंकर उपाध्याय निवासी ग्राम चितौरा पो० सेहभलपुर थाना फूलपुर वाराणसी एवं किशन सरोज उर्फ भोथू पुत्र रामचन्द्र सरोज निवासी ग्राम सैदपुर पो० कबुलपुर थाना जलालपुर जनपद वाराणसी तथा विनय सरोज पुत्र दीनानाथ सरोज निवासी बहरीपुर पोस्ट राजेपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर तथा राहुल सिंह नई बाजार गंगौली थाना केराकत जौनपुर, अंकित तिवारी उर्फ बाबा निवासी बगही थाना केराकत जौनपुर मिलकर काम करते है। जिसमें रात्रि में राह चलते हुए मुसाफिरों / राहगिरों से लूट कर लेते है, लूट में जो भी मिलता है उसे आपस में बाँट लेते है। हम लोग अलग अलग स्थान एवं साथी बदलकर भी घटनायें करते है। दिनांक 28-29/05/2023 की मध्य रात्रि को मैं योगेश सिंह व आकाश राजभर, विकाश सिंह, किशन सरोज उर्फ भोथू एवं अंकित उर्फ बाबा राहुल सिंह के साथ तीन मोटरसाइकिलों पर निकले थे तथा यह सोचा था कि हरहुआ की तरफ से आने वाले किसी व्यक्ति पर अटैक कर जो भी मिलेगा उसे लूट लेंगे। उसी समय दो व्यक्ति बाइक से हरहुआ की तरफ से आ रहे थे हम लोग चांदमारी से रिंगरोड़ उल्टी दिशा में हरहुआ की ओर आगे बढ़े तथा उधर से आने वाले मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को अटैक कर पैसा छीनने का प्रयास किये जिस पर वह लोग भागने लगे योगेश उर्फ गोलू ने लिये हुए इसी पिस्टल से उन मोटर साइकिल सवार को गोली मार दिया और वह दोनों लड़खड़ाकर गिर गये और हम लोग मोटरसाइकिल लेकर भाग गये। लूटी गयी मोटरसाइकिल के बारे में पूछा गया तो पकड़े गये तीनों व्यक्तियों ने बताया कि साहब जो मोटरसाइकिल मैनें व मेरे साथियों ने लूटी थी वह मोटरसाइकिल बेलहरी गांव थाना केराकत जौनपुर विनय सरोज उर्फ बिन्नी के मुर्गी फार्म में रखी हुई हैं, हम लोगों को ले चलिये बरामद करा देंगे तथा योगेश उर्फ गोलू जिस असलहे से गोली मारा था वह पिस्टल उसके पास से बरामद की गयी है। और कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त पकड़े गये तीनों व्यक्तियों ने दिनांक 29-30/05/2023 को दानगंज थाना चोलापुर क्षेत्र में हुई लूटपाट की घटना के बारे में बताया कि हम लोग उस दिन अपने घर जा रहे थे कि जौनपुर बार्डर के पास साई ढाबा के नजदीक हम लोग अपने साथियों के साथ खड़े थे उसी दौरान दो व्यक्ति जो चाय पी रहे थे अपना पर्स निकाले जिसमें हम लोगों को काफी पैसा दिखायी पड़ा जिस पर हम लोगों ने उनका पीछा कर लिये वह लोग जैसे ही निर्माणधीन आजमगढ़ हाईवे महमूदपुर के पास पहुँचे कि हम लोग अपनी गाड़ी आगे बेड़ दिये व उनका पैसा छीनने लगे दोनों व्यक्ति काफी मजबूत थे पैसा नही दे रहे थे, जिस पर योगेश उर्फ गोलू एवं आकाश राजभर जिनके पास पिस्टल थी इन्ही असलहों से दोनों पैर में गोली मार दिये थे। लूट की घटना के दौरान हम लोगों का साथी किशन सरोज भी योगेश की चलाई गोली से घायल हो गया। इसी क्रम में विकास सिंह ने बताया कि जो की-पैड मोबाइल मेरे पास से बरामद हुआ है वह मोबाइल उन्ही लोगों का है। अभियुक्तगणों की निशादेही पर ग्राम बेलहरी अन्तर्गत थाना केराकत जनपद जौनपुर सरकारी वाहनों को 100 मीटर पहले रोककर बेलहरी गांव के बाहर मुर्गी फार्म पर दबे पांव पहुँचा तथा एक बारगी दबिश देकर किशन सरोज पुत्र रामचन्द्र सरोज निवासी ग्राम सैदपुर पो0 कबुलपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर, विनय सरोज पुत्र दीनानाथ सरोज निवासी बहरी पुर पोस्ट राजेपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर तथा अमित उपाध्याय पुत्र जटाशंकर उपाध्याय निवासी ग्राम चितौरा पो० सेहभलपुर थाना फूलपुर वाराणसी को पकड़ लिया गया। पकड़े गये तीनो व्यक्तियों से लूटी गयी मोटर साइकिल के बारे में पूछा गया तो किशन सरोज व अमित उपाध्याय एवं विनय सरोज उर्फ बिन्नी ने बताया कि मैं यहा पर मुर्गी फार्म की देखभाल करता हूँ, किशन सरोज उर्फ भोथू, विकास सिंह, योगेश उर्फ गोलू व आकाश राजभर एवं राहुल सिंह व अंकित तिवारी उर्फ बाबा मेरे दोस्त है। दिनांक 30/05/2023 को ये लोग मेरे मुर्गी फार्म पर आये थे किशन सरोज को गोली लगी थी उसका दवा इलाज मैने ही कराया। आकाश राजभर ने मुझे बताया था कि एक मोटरसाइकिल रिंगरोड से हम लोगों ने छीनी थी व लेकर आये थे जिसे इन लोगों के कहने पर मैने पुर्जा-पुर्जा खोलकर कबाड़ी को बेचने हेतु प्लास्टिक के बोरी में भरकर रखा है तथा कुछ पार्ट मैने औने-पौने दाम पर बेच दिया है। लूटी गयी मोटरसाइकिल का पार्ट को बोरे सहित निकालकर दरबा से निकालकर उपरोक्त अभियुक्तों के निशादेही पर बरामद किया गया। जिसकी चेचिस नं० का मिलान लूटी गयी मोटर साइकिल के चेचिस नम्बर से किया गया तो सही पाया गया जो निम्न MBLJA05EMG9D30460 है। मौके पर उपरोक्त व्यक्तियों से पुनः अलग-अलग एवं सामुहिक रूप से पूछताछ की गयी तो बताये कि रिंग रोड के पास गोली मारने की घटना में योगेश उर्फ गोलू,आकाश राजभर, विकास सिंह, किशन सरोज, अंकित तिवारी उर्फ बाबा, व राहुल सिंह उपरोक्त थे तथा दानगंज की घटना में योगेश उर्फ गोलू. आकाश राजभर, किशन सरोज, विकास सिंह, अमित उपाध्याय शामिल थे, जिसमें विकास सिंह की बाइक UP62CP8290 एवं रिंग रोड के पास छीनी गयी मोटर साइकिल तथा अंकित तिवारी उर्फ बाबा की पल्सर इस्तेमाल की गयी तथा रिंग रोड के पास से लूटी गयी मोटरसाइकिल को विनय सरोज उर्फ बिन्नी के द्वारा मुर्गी फार्म पर सभी अभियुक्तों को शरण देते हुए लूटी गयी मोटर साइकिल के पुर्जे को खोलकर बेचा दिया गया तथा अभियुक्तगण योगेश उर्फ गोलू एवं आकाश राजभर व विकास सिंह उर्फ भोलू एवं किशन सरोज व अमित उपाध्याय के पास से जामा तलाशी में प्राप्त धन लूटे गये पैसों के बटवारे का है।थाना शिवपुर पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह, उ0नि० अरुण प्रताप सिंह, उ0नि0 गौरव पाण्डेय, उ0नि0 अभय सिंह, उ0नि0 विनायक सिंह, उ०नि० रोहित त्रिपाठी, उ0नि० प्रशान्त शिवहरे, हे0का0 राघवेन्द्र सिंह, का० बालमुकुन्द मौर्या, का० दिवाकर, का० शब्बीर अंसारी, हे0का0 शैलेन्द्र सोनकर, चालक हे0का0 विजय कुमार पाण्डेय व थाना चोलापुर पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, उ0नि0 विकास पाण्डेय, उ0नि० रोहित तिवारी, हे0का0 राम जी यादव, का० सत्य प्रकाश यादव, का० आदित्य कुमार, मु०आ० चालक श्रीकान्त यादव मौजूद रहे।