UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

12 साल बेमिसाल" अभियान: बनवासी बस्ती में गूंजी विकास की चौपाल

Updated on: 24 June, 2026

बेरोजगारी हटाओ, कल्याण योजना अपनाओ का दिया संदेश

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर रामपुर ब्लॉक अंतर्गत"12 साल बेमिसाल" जनजागरण अभियान के तहत रविवार को बनवासी बस्ती पट्टी कीरत राय में  चौपाल का आयोजन किया गया। पूरा बस्ती क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में बस्ती के विकास हेतु ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह रामपुर ने वनवासी बस्ती में क्षेत्र पंचायत निधि से तीन हाईमास्क, एक आर.ओ.वाटर प्लांट लगवाए हैं जिससे यहां के वासियों को शुद्ध पीने का पानी की कोई समस्या नहीं हैं।प्रभारी मंत्री ए के शर्मा ने वर्चुवल माध्यम से वनवासी बस्ती को योजनाओं से संतृप्त किया गया है मैं जिलाधिकारी को बधाई देता हूं किसी गरीब को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, शौचालय अन्य सरकारी योजना की जरूरत है तो उसे पूरा करने का कार्य करें। हमें खुशी है कि सभी पट्टी कीरत राय के वनवासी बस्ती के लोग हर लाभ ले रहे हैं सभी प्रशासन से अनुरोध हैं हर सुविधा को गरीबों तक पहुंचाने में मदद करे। गरीबों की शादी करवाना प्रकाश, पानी, सड़क की व्यवस्था गरीबों तक पहुंचाने का काम करें।
ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह ने कहा कि "बेरोजगारी मिटानी है तो सरकारी योजना से हाथ मिलाना है"। हमने ब्लॉक में इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट, आर ओ वाटर प्लांट, कई जन कल्याणी योजनाओं को क्षेत्र वासियों को दिया। जिलाधिकारी महोदय सैमुअल पॉल जी ने सभी पात्र जरूरतमंद लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दे। मै सभी संबंधित अधिकारी को अवगत करा दिया हूं कि अपने विभाग के योजनाओं का लाभ पात्र तक पहुंचाए।मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने कहा सरकारी  योजना आयुष्मान कार्ड, आवास शौचालय , पेंशन जैसी जन कल्याणी योजनाओं के लाभ के बारे में घर-घर बताया जाय कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।। 
 पूर्व गृहमंत्री कृपा शंकर सिंह सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा तभी पूरी होगी जब जनता जागरूक होगी। हमारी सरकार सभी समुदाय के लोगों के विकास के हित में योजनाएं निकालती है और  धरा पर उतरती है इससे सभी वर्ग के लोगों का लाभ और विकास होता है। खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज ने हर गांव में सरकारी योजना के लाभ को सभी पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने का कार्य ग्राम प्रधान व सचिव के माध्यम से किया जा रहा हैं।बस्ती की महिलाओं ने कहा कि पहली बार उन्हें योजनाओं की सही जानकारी मिली। पूरे कार्यक्रम में "एक दीप, एक संकल्प - स्वस्थ बस्ती, समृद्ध बस्ती" का नारा गूंजता रहा। पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने भी सरकार के योजनाओं को लोगो तक बताई।विधायक डॉ आर के पटेल ने कहा सरकार सभी वर्ग के लोगों को हर सुविधा दे रही है हमारे विधानसभा मडियाहू में सरकार द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क ,आरोहीपुल, बारात घर, केंद्रीय स्कूल आदि की सुविधा लोगों तक पहुंचाई है। सभी लोगों ने चौपाल में लगी सभी योजनाओं का बारी बारी से निरीक्षण किया।इस कार्यक्रम में जिला के अधिकारी,ब्लॉक के सभी अधिकारी व कर्मचारी तथा प्रधान क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News