UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

,निराश्रितों,गरीबों की सेवा चिकित्सक के लिए भगवान की सेवा से कम नहीं

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। हरहुआ ब्लाक के औरा ग्राम पंचायत भवन पर सैस हॉस्पिटल हरहुआ व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आस पास के गाँवो से जुड़े सैकड़ों ग्रामीणों ने विभिन्न बीमारियों की जांच कराकर निःशुल्क दवाएं प्राप्त किया।सैस हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0 एस0 पांडेय के अनुसारअसहायों,निराश्रितों,गरीबों की चिकित्सकीय सेवा चिकित्सक के लिए भगवान की सेवा से कम नहीं होती।शहर से दूर ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवा की पहुंच कम होने पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर उनके तक सेवा देना अपना धर्म भी है। शिविर में मलेरिया,टायफाइड,उच्च रक्तचाप,डायबिटीज,डेंगू,पेट मे गैस बनने,सुगर,मोतियाबिंद,महिलाओं की समस्या,हर्निया,स्किन,नाक,कान,गला,एलर्जी,ब्लड कैंसर सहित यौन रोग से जुड़े मरीज़ों की जांच कर निःशुल्क दवाएं अस्पताल द्वारा दी गई।वहीं सैस में सस्ती इलाज व आयुष्मान कार्ड धारक को निःशुल्क सुविधा की जानकारी दी। ग्राम प्रधान विद्योत्मा देवी व प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार का सराहनीय योगदान रहा।निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख रूप से डॉ0 ए0के0 दुबे,डॉ0 अनीष पांडेय,डॉ0 प्रो0 संजीव सिंह,डॉ0 गीता पांडेय,डॉ0 रिया पांडेय,डॉ0 सृष्टि तान्या,मार्केटिंग हेड जी0डी 0 नागर व दीपक कुमार सिंह शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News