UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वाराणसी में एसओजी-2 का हुआ गठन, जुआ सट्टा अवैध हुक्का बार पर होगी पैनी नजर 

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जिले में तेजी से फैल रही अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवारको एक और विशेषऑपरेशन ग्रुप एसओजी-2 का गठन किया है। यह टीम अब जुआ, सट्टा, अनैतिक कार्य, अवैध हुक्का बार, व मादक पदार्थों की बिक्री जैसे सामाजिक अपराधों की निगरानी करेगी और आवश्यकतानुसार कड़ी कार्यवाही को अंजाम भी देगी। नयी गठित एसओजी-2 की टीम में उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय,कांस्टेबल सचिन मिश्रा(थाना कैण्ट), कांस्टेबल अखिलेश कुमार गिरि(थाना सिगरा) और कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार सिंह (थाना रामनगर)को शामिल किया गया।यह टीम विशेष तौर पर सामाजिक अव्यवस्थाओं और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलायेगी। वही पहले से कार्यरत विशेष ऑपरेशन ग्रुप को अब एसओजी-0 का नाम दिया गया है। यह टीम अब लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी, वांछित व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराधों के खुलासे में जुटी रहेगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News