UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

समाजवादी पार्टी महिला सभा वाराणसी की महानगर अध्यक्ष संगीता पटेल को नियुक्त किया गया

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी रामनगर समाजवादी पार्टी महिला सभा वाराणसी की महानगर अध्यक्ष संगीता पटेल को नियुक्त किया गया।मैं संगीता पटेल, समाजवादी पार्टी महिला सभा वाराणसी की महानगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी, प्रदेश नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्यामलाल पाल महिलाओं की प्रेरणा स्रोत माननीय डिंपल यादव ,प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा माननीय रिबू श्रीवास्तव जी एवं सभी समाजवादी साथियों, शुभचिंतकों का हृदय से आभार प्रकट करती हूं। यह मेरे लिए गर्व का विषय है और साथ ही एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी।मैं आश्वस्त करती हूं कि मैं समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनके सशक्तिकरण, और समाज में समानता सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से कार्य करूंगी। पार्टी द्वारा दिए गए इस विश्वास को मैं अपने कर्म और सेवा के माध्यम से सार्थक बनाऊंगी।महानगर वाराणसी की समस्त महिलाओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करूंगी।समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव जी के निर्देश के क्रम में वाराणसी महानगर में महिलाओं को संगठन मजबूत करने के लिए महानगर/ब्लाक स्तर पर घर-घर जाकर समाजवादी विचारधारा से अवगत करना एवं समाजवादी नीतियों को बढ़ावा देना होगा। महिला कार्यकर्ताओं से उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने की अपील करेगी।संगीता पटेल!

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News