संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में शुक्रवार की शाम मिर्जामुराद बाजार में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष/एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में निकाला गया।जिसमें दर्जनों की संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता हिन्दुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम भारत माता की जय का नारे लगाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ पूरे बाजार में भ्रमण किया।जिलाध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर को ऐतिहासिक बताया और कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब किसी भी चुनौतियों का सशक्त जवाब देने में सक्षम है।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आजाद सिंह गौतम, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि पुत्री अदिति पटेल, जिला संयोजक बच्चन राम बिन्द, पूर्व जिला महामंत्री प्रेम नारायण पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिन्द व यतीश तिवारी, राकेश बिन्द, सर्वेश्वर नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल, मंडल उपाध्यक्ष मनोज सिंह,मुकेश सिंह, जितेंद्र राजभर, राम विलाश पटेल, कन्हैया समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।