संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वारण्टी /वांछित/ फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-2010/18 में राज्य बनाम सोहन जायसवाल धारा 392,411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारण्टी सोहन जायसवाल पुत्र सन्तोष जायसवाल निवासी-S 29/340 पंचकोशी रोड शिवपुर वाराणसी को आज दिनांक 16.05.2023 को समय करीब 7.15 बजे वारण्टी के घर पंचकोशी रोड़ थाना शिवपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रशान्त शिवहरे,का0 संजीत शर्मा थाना शिवपुर कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे।