UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नगर पंचायत रामपुर में सीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास, लोगों को मिलेगी आवागमन में बड़ी राहत 

Updated on: 21 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

 जौनपुर रामपुर  नगर पंचायत रामपुर के पुरानी बाजार क्षेत्र में लंबे समय से खराब सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने जा रही है। नगर पंचायत चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल ने  सबसे पहले हनुमान जी का पुजा पाठ किया फिर  सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ कर कार्य का शुभारंभ किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह भी उपस्थित रहे। चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि पुरानी बाजार क्षेत्र में सड़क जर्जर होने के कारण स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जनसमस्याओं को ध्यान में रखते हुए पंडित दीनदयाल योजना के अंतर्गत सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं तथा नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। सड़क निर्माण से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और लोगों को कीचड़ एवं जलभराव जैसी समस्याओं से भी निजात मिलेगी।
कार्यक्रम में सुभाष चन्द्र जायसवाल उर्फ हिप्पी जायसवाल, वरिष्ठ लिपिक मनीष कुमार मिश्रा, इरफान अंसारी, दीपक जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, राजकुमार सेठ, पुष्कर जायसवाल, रिंकू दुबे, विपिन दुबे, शुक्ला, अमित चौरसिया एवं अरविंद कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए नगर पंचायत प्रशासन का आभार जताया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News