UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बारह दिवसीय बिरहा दंगल यथार्थ गीता पाठ से हुआ शुरू

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। हरहुआ विकास खंड के आयर बाजार में रविवार को बारह दिवसीय बिरहा दंगल का शुभारंभ किया गया। बिरहा दंगल का उद्घाटन ग्राम प्रधान आयर सूर्य प्रकाश उर्फ भीम मौर्या ने फीता काटकर किया।सदगुरु स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा लिखित यथार्थ गीता पाठ का शुभारंभ हुआ।'संशय बिषाद योग' नामक प्रथम अध्याय का पाठ आर डी यादव एवं मुकुंद जायसवाल ने किया।उद्घाटन करते हुए सूर्य प्रकाश मौर्य ने कहा कि बिरहा भोजपुरी भाषा की लोक गायन कला है। जिसमे पिछले कुछ समय से गिरावट आई है। इसे जीवंत रखने के लिए सभी को तत्पर रहना होगा।बारह दिवसीय बिरहा दंगल में भी मौसम पर वायरस का असर पड़ रहा है। उद्घाटन के अवसर पर सुदई यादव (इलाहबाद)और नीतू राज (चंदौली) का मुकाबला हुआ। दोनों ने खूब जमकर श्रोताओ का मनोरंजन किया। दंगल कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यादव ने बिरहा गायको एवं अतिथियों का स्वागत साफा बांधकर किया। संचालन पीयूष यादव ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News