संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता में बढ़ -चढ कर हिस्सा लिया।पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी पटेल एवं साहिल सिंह ने प्रथम स्थान खुशी विश्वकर्मा एवं नेहा वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में साहिल सिंह ने प्रथम स्थान नेहा वर्मा ने द्वितीय स्थान तथा ज्योति पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के निर्णायक डॉ0संगीता पटेल एवं डॉ0 ममता रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अखिला नन्द सिंह तथा डॉ0 अर्चना सिंह ने स्वयंसेवकों को बधाई दी। सभी स्वयंसेवकों को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।