UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार 

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध आकाश पटेल के निर्देशन में तथा एसीपी/ एडीसीपी चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेतगंज पर भा0द0वि0 की धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत अभियुक्त मो0 फुरकान पुत्र मो0 रऊफ निवासी नरायनपुर रतन थाना मड़ावली बिजनौर के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू/82,83 सीआरपीसी न्यायालय द्वारा निर्गत किया गया था। जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा रविवार को अभियुक्त के घर नारायनपुर रतन बिजनौर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध भा0द0वि0 की धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 गोविंद प्रसाद,का0 अनिल कुमार आदि शामिल रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News