UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मैरिज लॉन के पास कचरे का ढेर देख ग्रामीण आक्रोशित

Updated on: 17 April, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर बदलापुर क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 13(बदलापुर नगर पंचायत)स्थित एक निजी मैरिज हॉल के बगल जमा कचरे का ढेर ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। मंगलवार को बृजेश यादव, बबलू शिल्पकार, लालू, बड़कऊ गौतम, लबेदी अंसारी, सुबेदार सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि मैरिज लॉन प्रबंधन की लापरवाही के चलते यहां खाना और अन्य कचरा फेंका जा रहा है, जिससे गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कचरा न हटाया गया तो स्थिति और भयावह हो सकती है। फिलहाल इस मामले में जब गणेश मैरिज लॉन के मैनेजर गुड्डू निगम से बात की गई, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कचरा हटवाकर आस पास की साफ– सफाई करवा दी जाएगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News