UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*एनीमिया मुक्त काशी के तहत स्वास्थ्य टीम को 27 बच्चे मिले एनिमिक।*

Updated on: 13 June, 2026

*एनीमिया मुक्त काशी के तहत स्वास्थ्य टीम को 27 बच्चे मिले एनिमिक।*10बच्चों को 25 नवम्बर को राज्यपाल उत्तर प्रदेश देंगी स्वास्थ्य किट।हरहुआ।* एनीमिया मुक्त काशी के तहत सीडीओ के निर्देश पर पीएचसी हरहुआ की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम उड़िया बाबा आदर्श इण्टर कॉलेज और राजेश्वरी बालिका इण्टर कॉलेज के 579 बच्चो की स्क्रीनिंग किया। जिसमें 37 बच्चे के खून की कमी में हीमोग्लोबिन की जांच की गयी ।

 

       नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ0 अब्दुल जावेद के अनुसार जांच में 27 बच्चे खून की कमी के पाए गए।जिसमे 10 बच्चे जो अधिक खून की कमी के पाए गए। बच्चों में चांदनी, इशरत, आकांक्षा सिंह, मनीषा गौंड़,मनीषा रानी, खुशबू गौंड़ ,काजल सिंह,अंशिका कुमारी, साक्षी सोनकर ,संध्या कुमारी प्रमुख हैं।इन सभी लड़कियों को 25 नवंबर को आयुक्त सभागार में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों स्वास्थ किट प्रदान की जाएगी। 

उपरोक्त सभी बच्चो को डॉ0 अरविंद कुमार ने आयरन की गोली और पेट मे कीड़ी की गोली दी। डॉ0 जावेद ने सभी बच्चो को हरी साग सब्ज़ी और चुकंदर के सेवन करने की सलाह दी।

डॉ0 शैलेन्द्र कुमार के देख रेख में जांच कार्य को सम्पन कराया गया। आज टीम में डॉ0 अब्दुल जावेद ,डॉ0 शैलेन्द्र कुमार डॉ0 अरविंद कुमार ,डॉ0 प्रतिभा, विनोद कुमार मौर्या, और रंजना कुमारी शामिल रहीं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News