संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ0राघवेन्द्र नारायण सिंह को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में रविवार को उत्तर प्रदेश गौरव अलंकरण सम्मान -2025 से उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद द्वारा सरस्वती होटल के सभागार मे भव्य सम्मान समारोह में उनके साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान के लिए अलंकृत किया गया। डॉ सिंह इस समारोह में बतौर मुख अतिथि रहे।
डॉ0 सिंह के एक दर्जन से भी अधिक सम्मानों से अलंकृत अब तक तिरसठ से अधिक रचनाएं अंग्रेजी और हिंदी में साहित्य की विभिन्न विधाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं,जो देश विदेश में चर्चा एवं शोध की विषय बन चुकी है।
इस समारोह में साहित्य समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अन्य विभूतियां भी अलंकृत की गईं। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्र ने सभी विभूतियों को अंगवस्त्र, स्मृतिचिह्न और सम्मान पत्र देकर विभूषित किया।
सम्मान समारोह साहित्यिक विचारधारा के गंगोत्री व कविता के श्रृंगार व सरसता साहित्य भावभंगिमाओं के वातावरण में सुखद अनुभूति के साथ सम्पन्न हुआ।