UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नाबालिग से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Updated on: 02 October, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विनोद यति

 

वाराणसी कमिश्नररेट वरुणा जोन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एडीसीपी वरुणा जोन लेडी सिंघम लिपि नगायच के कुशल निर्देशन व एसीपी सारनाथ के पर्यवेक्षण में थाना चोलापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।चंदापुर चौकी प्रभारी उ.नि. अवनीश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 सितंबर 2026 से नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरीश कनौजिया (पुत्र स्व. शिरोमन कनौजिया, निवासी साई,उदय पुर, चोलापुर) को 2 अक्टूबर 2026 को चंदापुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट व अन्य सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम (थाना चोलापुर),उ.नि. अवनीश कुमार मिश्रा (चंदापुर चौकी प्रभारी),हे.का. अरविंद यादव (थाना चोलापुर)|

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News